Thursday, May 10, 2018

वकील की हत्या के विरोध में कचहरी के वकीलों ने रोड वेज की बस में आग लगाई गुंडाराज सरकार के अपराध मुक्त अभियान की सरेआम धज्जियां उङायी जा रही है

इलाहाबाद के नमोहन पार्क के पास एडवोकेट राजेश कुमार श्रीवास्तव की दो बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
 प्रशासन ने मृतक वकील के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। यह घटना एसे समय पर हुई जब प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा करने इलाहाबाद आए हुए हैं।

घटना सुबह 10.30 बजे आसपास की है। 45 वर्षीय राजेश श्रीवास्तव अपनी बाइक से कचहरी जा रहे थे। मनमोहन पार्क के पास दो अपराधियों ने पीछाकर उनकी कनपटी में गोली मारी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। खास यह कि जिस स्थान पर वारादात हुई वहां से थोड़ी देर पहले ही मुख्य सचिव व डीजीपी का काफिला निकला था।


इस घटना से वकीलों में भारी आक्रोश है। सैकड़ों वकीलों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसएसपी आफिस के सामने बस में आग लगा दी है। अस्पताल में हंगामा चल रहा है, उनका कहना है कि इलाहाबाद में अपराध बेकाबू है। अपराधियों में कानून का डर नहीं रहा। दो दिन पहले ही फूलपुर में भाजपा नेता पवन केसरी की हत्या हुई थी। कुछ दिन पहले यूको बैंक में डकेती पड़ी और लुटेरे 17 लॉकर काटकर 10 करोड़ के गहने लूट ले गए। अभी तक इनमें एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दो पहले ही नवाबगंज में स्कूल प्रबंधक को सरे बाजार पीटकर मार डाला गया।

 वकील की हत्या के विरोध में कचहरी के वकीलों ने रोड वेज की बस में आग लगाई
गुंडाराज सरकार के अपराध मुक्त अभियान की सरेआम धज्जियां उङायी जा रही है आम आदमी सुरक्षित नहीं हैं जहां पुलिस बल का हुजूम हो जहां मिलिट्री छावनी हो जहां  हाई कोर्ट हो ...वहां सरेराह अधिवक्ता की हत्या कर दी गयी यें है ढोंगी सरकार की विफलता
अंधेर नगरी चौपट राजा पूरे प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम
वकील की हत्या के पीछे एसएसपी आकाश कुलहरि जमीन का विवाद बता रहे हैं। उनका कहना है कि राजेश श्रीवास्तव जमीन किसी पुराने केस में पैरवी कर रहे थे। सबसे अहम कि डीजीपी शहर में अपराध की समीक्षा कर रहे और बीच सड़क पर वकील की हत्या हो गयी। वकीलों का आक्रोश देख पूरे शहर की फोर्स बुला ली गयी है।  

No comments:

Post a Comment