Monday, April 30, 2018

 "बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष......
महात्मा गौतम बुद्ध  जी का जीवन परिचय



महात्मा
गौतम बुद्ध  जी का जन्म ईसा से 563 साल पहले जब कपिलवस्तु की महारानी महामाया देवी अपने नैहर देवदह जा रही थीं, तो रास्ते में लुम्बिनी वन में हुआ।

यह स्थान नेपाल के तराई क्षेत्र में कपिलवस्तु और देवदह के बीच नौतनवा स्टेशन से 8 मील दूर पश्चिम में रुक्मिनदेई नामक स्थान है, वहां आता है। जहां एक लुम्बिनी नाम का वन था।

उनका नाम सिद्धार्थ रखा गया। उनके पिता का नाम शुद्धोदन था। जन्म के सात दिन बाद ही मां का देहांत हो गया। सिद्धार्थ की मौसी गौतमी ने उनका लालन-पालन किया।

सिद्धार्थ ने गुरु विश्वामित्र के पास वेद और उपनिषद्‌ तो पढ़े ही, राजकाज और युद्ध-विद्या की भी शिक्षा ली। कुश्ती, घुड़दौड़, तीर-कमान, रथ हांकने में कोई उसकी बराबरी नहीं कर पाता।

सिद्धार्थ के मन में बचपन से ही करुणा भरी थी। उनसे किसी भी प्राणी का दुख नहीं देखा जाता था। यह बात इन उदाहरणों से स्पष्ट भी होती है। घुड़दौड़ में जब घोड़े दौड़ते और उनके मुंह से झाग निकलने लगता तब सिद्धार्थ उन्हें थका जान कर वहीं रोक देते और जीती हुई बाजी हार जाते थे। खेल में भी सिद्धार्थ को खुद हार जाना पसंद था क्योंकि किसी को हराना और किसी का दुखी होना उनसे नहीं देखा जाता था।

एक समय की बात है सिद्धार्थ को जंगल में किसी शिकारी द्वारा तीर से घायल किया हंस मिला। उन्होंने उसे उठाकर तीर निकाला, सहलाया और पानी पिलाया। उसी समय सिद्धार्थ का चचेरा भाई देवदत्त वहां आया और कहने लगा कि यह शिकार मेरा है, मुझे दे दो। सिद्धार्थ ने हंस देने से मना कर दिया और कहा कि- तुम तो इस हंस को मार रहे थे। मैंने इसे बचाया है। अब तुम्हीं बताओ कि इस पर मारने वाले का हक होना चाहिए कि बचाने वाले का?

देवदत्त ने सिद्धार्थ के पिता राजा शुद्धोदन से इस बात की शिकायत की। शुद्धोदन ने सिद्धार्थ से कहा कि यह हंस तुम देवदत्त को क्यों नहीं दे देते? आखिर तीर तो उसी ने चलाया था?

इस पर सिद्धार्थ ने कहा- पिताजी! यह तो बताइए कि आकाश में उड़ने वाले इस बेकसूर हंस पर तीर चलाने का उसे क्या अधिकार था? हंस ने देवदत्त का क्या बिगाड़ा था? फिर उसने तीर क्यों चलाया? क्यों इसे घायल किया? मुझसे इस प्राणी का दुख देखा नहीं गया। इसलिए मैंने तीर निकाल कर इसकी सेवा की। इसके प्राण बचाए। हक तो इस पर मेरा ही होना चाहिए।

राजा शुद्धोदन को सिद्धार्थ की बात जंच गई। उन्होंने कहा कि ठीक है तुम्हारा कहना। मारने वाले से बचाने वाला ही बड़ा है। इस पर तुम्हारा ही हक है।

शाक्य वंश में जन्मे सिद्धार्थ का 16 वर्ष की उम्र में दंडपाणि शाक्य की कन्या यशोधरा के साथ हुआ। राजा शुद्धोदन ने सिद्धार्थ के लिए भोग-विलास का भरपूर प्रबंध कर दिया। तीन ऋतुओं के लायक तीन सुंदर महल बनवा दिए। वहां पर नाच-गान और मनोरंजन की सारी सामग्री जुटा दी गई। दास-दासी उनकी सेवा में रख दिए गए। पर यह सब चीजें सिद्धार्थ को संसार से बांधकर नहीं रख सकीं।

●●बौद्ध धर्म के प्रवर्तक 
भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बुद्धत्व या संबोधी) और महापरिनिर्वाण ये तीनों एक ही दिन  वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए थे।इसलिये इस दिन को त्रिविध पवित्र बुद्ध पूर्णिमा कहते है। किसी अन्य महापुरुष के साथ आज तक ऐसा नहीं हुआ है। अपने मानवतावादी एवं विज्ञानवादी बौद्ध धम्म दर्शन से भगवान तथागत बुद्ध दुनिया के सबसे महान महापुरुष है। यह त्यौहार भारत, चीन, नेपाल, सिंगापुर, वियतनाम, थाइलैंडजापान, कंबोडिया, मलेशियाश्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया, तथा विश्व के कई देशों में मनाया जाता है।
●●●महत्वपूर्ण शिक्षाएं●●●
●बुद्ध ने मध्यम-मार्ग का उपदेश दिया।
●●चार आर्य सत्य
१-दु:ख है ।
2- दु:ख कासमुदय(कारण)है
3-दु:ख निरोध(निवारण)है
4- दुःख निरोध(निवारण का मार्ग) गामिनी प्रतिपदा।
●●अष्टांगिक मार्ग
1-सम्यक दृष्टि –> सत्य तथा असत्य को पहचानने की शक्ति
2-सम्यक संकल्प –> इच्छा एवं हिंसा रहित संकल्प
3-सम्यक वाणी –>  सत्य एवं मृदु वाणी
4-सम्यक कर्म –> सत्कर्म, दान, दया, सदाचार, अहिंसा इत्यादि
5-सम्यक आजीविका –> जीवन यापन का सदाचार पूर्ण एवं उचित मार्ग
6-सम्यक व्यायाम –> विवेकपूर्ण प्रयत्न
7-सम्यक स्मृति –> अपने कर्मो के प्रति विवेकपूर्ण ढंग से सजग रहने की शिक्षा देता है
8-सम्यक समाधि –> चित की एकाग्रता
●●दश शील
●ग्रहस्थों के लिए पांच----
1-अहिंसा(अकारण प्राणी हिसा न करना )
2- विना दिए किसी की वस्तु न लेना ।
3-कामवासना से दूर रहना
4-झूठ न बोलना निंदा न करना ।
5- मद्य सेवन न करना
●भिक्षुओं के लिए पांच-------
6.असमय भोजन न करना
7-सुखप्रद बिस्तर पर नहीं सोना
8- धन संचय न करना
9-स्त्रियो से दूर रहना

10-नृत्य गान आदि से दूर रहना।

"समस्त देश व प्रदेश वासियों को शान्ति करूणा प्रेम तथा मानवता के  पक्षधर का संदेश देने वाले संपूर्ण ब्रह्मांड में बौद्ध धर्म को विस्तार देने वाले  पूरी दुनिया में भारत  वर्ष का मान सम्मान बढ़ाने वाले"
 बौद्ध धर्म के संस्थापक तथागत महात्मा गौतम बुद्ध जी के जयंती  की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 



अरविंद सरोज 
छात्र नेता :-इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद

Sunday, April 29, 2018

भारत का भविष्य कैसा होगा एक मंथन I

भारत की ऐतिहासिक धरोहरो पर मंडराता हुआ खतरा नजर आ रहा है भारत का भविष्य कैसा होगा ?

आज हम तथा हमारे देश के युवा एक बहुत बड़े संकट से जूझ रहे हैं क्योंकि ऐसा संकट है जिसको पार पाना बड़ा ही मुश्किल लग रहा है क्योंकि जिन्हें इसके देश का भविष्य कहा जाता है इनको भारत की राजनीति अंधेरे की तरफ खींच कर ले जा रही है क्योंकि आपको यह पता होना चाहिए कि भारत में लगभग 65% युवा निवास करते हैं यही हुआ देश की दिशा और दशा को तय करने का माद्दा रखते हैं लेकिन यदि इन युवाओं की शक्ति को गलत दिशा और दशा दिया जाएगा तो भारत के वह दिन दूर नहीं जिस समय भारत पर ऐसी शक्तियों का कब्जा हो जाएगा की छात्र युवा नौजवान बेरोजगार रोजगार के चक्कर में सही गलत का फैसला करना भूल जाए और वह युवा अपने परिवार का अपने समाज का अपने कुटुंब का भरण पोषण करने मैं असफल हो जाएगा तो  वह युवा गलत राह पर चल पड़ेगा तो इसका पूर्ण रूप से जिम्मेदार भारतीय राजनीति में पनप रहे पूंजीवादी व्यवस्था को मैं मानता हूं पूंजीवादी व्यवस्था का विरोध तो नहीं करता लेकिन मैं इस व्यवस्था के नीतियों का विरोध करता हूं क्योंकि पूंजीवादी शक्तियां वर्तमान में भारत की राजनीति अपना दखल देना परोक्ष रूप से प्रारंभ कर दिया है जिसका दुष्परिणाम यह रहा है कि एक इमानदार व्यक्ति नौजवान जो भारत की दिशा और दशा को सही मायने में सुधारने का कार्य करेगा तो  उसको असफलता ही हाथ  लगेगी  इसका  पूर्ण रूप से जिम्मेदार  पूंजीवादी व्यवस्था ही होगी  तो ऐसी स्थिति में हम भारत के लोग पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का काम करें अन्यथा हमारे ऐतिहासिकता को खत्म करने का जो षड्यंत्र वर्तमान की भारतीय राजनीति में बैठे लोग हैं वह भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे तो ऐसी स्थिति में हमको आपको क्या करना चाहिए हमारे आपके कर्तव्य क्या है इस पर विचार करना होगा क्योंकि अभी हाल ही में हमारे देश की शान ऐतिहासिकता की पहचान लाल किला जो भारत ऐतिहासिकता को दर्शाता है ऐसे ऐतिहासिक धरोहर पर जिस प्रकार से राजनीति की जा रही है  दयनीय है आज हमारे इस ऐतिहासिक धरोहर पर पूंजीपतियों का कब्जा दिलाया जा रहा है तो शायद भविष्य में भारत की ऐतिहासिकता को मूर्त रुप देने वाली अनेक इमारतों जैसे ताजमहल क़ुतुब मीनार मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा  इत्यादि पर यदि पूंजीपतियों का कब्जा दिला दिया गया तो  हम सभी भारत के निवासी भारत के ऐतिहासिक वस्तुओं पर या ऐतिहासिकता को प्रमाणित करने वाली वस्तुओं पर आम जनमानस विचार करना क्या वहां पर जाकर ऐतिहासिकता को देखने का पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा वहां मात्र पूंजीपतियों के अलावा कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा आज वर्तमान की सरकार  भारत के ऐतिहासिक वस्तुओं को  प्राइवेट हाथों में सोप दे रही है इनका प्राइवेटाइजेशन कर दिया तो आने वाली सरकार अपने मन मुताबिक  ऐतिहासिक वस्तुओं को पूंजीपतियों के हाथों में देना चाहेंगे वह कहेंगे कि पिछली सरकार ने ऐसा किया तो मैं भी ऐसा करूंगा ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न करें इस पर हम देश के युवा विचार करें विचार करने के बाद हम सभी एकजुट होकर के सरकार को या सुप्रीम कोर्ट को या हाई कोर्ट को आगे की आने वाली समस्या के विषय में अवगत कराएं जाए अन्यथा आने वाली हमारी पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगे ज्वलंत मुद्दे पर राजनीति  ना हो इसका हमें ध्यान रखना होगा क्योंकि भारत की एकता और अखंडता को भी बरकरार रखना है.......